Tuesday, December 4, 2018

गेल ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ग्रुप से मानहानि का केस जीता, 3.56 करोड़ रुपए मिलेंगे

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ लगभग 3.56 करोड़ रुपए का मानहानि केस जीत लिया है। मीडिया ग्रुप फेयरफैक्स ने दावा किया था कि सिडनी में 2015 वर्ल्ड कप के दौरान गेल ने मसाज करने वाली एक महिला के सामने कपड़े उतारे थे। गेल और ड्रेसिंग रूम में उनके साथ मौजूद ड्वेन स्मिथ ने इन आरोपों से इनकार किया था।

न्यू साथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैक्कुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है। मैगजीन में छपे इस लेख के बाद गेल ने मानहानि का केस करते हुए कहा था कि उनके करिअर को खत्म करने के लिए ऐसी साजिश की जा रही है।

यंका-निक की जोधपुर में शाही अंदाज में शादी होने के बाद अब मेहमानों के लौटने का क्रम शुरू हो गया। मेहमानों ने चार दिन तक जमकर नाच गाना और शादी का एंजॉय किया। निक के भाई-भाभी के अलावा परिणीति चोपड़ा भी मुंबई के लिए रवाना हो गईं।

प्रियंका की शादी में शामिल होकर लौट रहे उनके चाचा-चाची ने एयरपोर्ट पर बताया कि शादी का कार्यक्रम बेहद शानदार रहा। एकदम रॉयल वेडिंग रही। हम सभी की इच्छा भी यही थी कि प्रियंका की शादी रॉयल अंदाज में ही हो। उम्मेद भवन की व्यवस्था से सभी मेहमान बहुत खुश हुए। प्रियंका की शादी हमारे लिए यादगार लम्हा बन गया। 

बहन प्रियंका की शादी में जमकर धमाल मचाने के बाद परिणीति भी एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही थी। यही कारण रहा कि किसी सवाल का जवाब दिए बगैर वे सीधे आगे बढ़ गई। जबकि निक के भाई-भाभी ने वहां खड़े लोगों की तरफ मुस्कराते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। आज शाम तक सभी मेहमान यहां से विदा हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर सवा दो बजे रावण का चबूतरा मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा में शामिल होने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। शहर में हर तरफ नारे लगाते लोग सभा स्थल की तरफ पहुंच रहे है। सभा स्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है।

प्रधानमंत्री मोदी दोपहर दो बजे जोधपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सीधे रावण का चबूतरा मैदान पहुंचेंगे। मोदी का भाषण सुनने के लिए जोश से लबरेज भाजपा कार्यकर्ता रावण के चबूतरे की तरफ बढ़ रहे है। शहर में हर तरफ मोदी के नारे लगाते लोग आगे बढ़ते नजर आ रहे है। माहौल पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

पार्टी ने मोदी की सभा में एक लाख से अधिक की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय कर रखा है। उसी के अनुरूप पूरे जिले से लोगों के आने का क्रम जारी है। सभा स्थल के बाहर भारी भीड़ एकत्र हो चुकी है। सभा स्थल के कई गेट पर सुरक्षा जांच के बाद लोगों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। सभी गेट पर लम्बी कतार लगी है।

No comments:

Post a Comment