Tuesday, November 27, 2018

भारत आया Redmi Note 6 Pro, इसमें मिलेंगे चार कैमरे और 6 जीबी तक रैम

एसर इंडिया ने ओजो 500 नाम से एक नया वर्चुअल रियालिटी (वीआर) हेडसेट लांच कर दिया है। कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया यह हेडसेट विंडोज मिक्स्ड रियालिटी की सेकेंड जेनरेशन वाला है। कंपनी ने आईएफए 2018 में इस पर से पर्दा उठाया था। यह डिटैचेबल डिजाइन वाला दुनिया का पहला वीआर हेडसेट है। इसकी मदद से यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने में आसानी होगी और हेडसेट को साफ रखने में भी मदद मिलेगी।

फरवरी से शुरू होगी बिक्री: कंपनी ने इस हेडफोन की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है और इसकी बिक्री फरवरी 2019 से शुरू होगी। ओजो 500 के सामने के हिस्से को अलग किया जा सकता है। इससे इसे रखने, लाने-ले जाने और साफ करने में आसानी होगी। ओजो 500 दो अलग-अलग तरह के हेड सपोर्ट सिस्टम के साथ आएगा। इनमें से सॉफ्ट हेड सपोर्ट वाला सिस्टम घरेलू यूजर्स के लिए बेहतर है। वहीं, हार्ड प्लास्टिक हेड सपोर्ट सिस्टम वाला हेडफोन ज्यादा मजबूत होगा और कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए बेहतर होगा।

आंखों को मिलेगा आराम : इस हेडफोन से यूजर्स को अधिकतम 90 हर्ट्ज पर 2880X1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें यूजर्स को 100 डिग्री विविंग एंगल भी मिलेगा। ओजो 500 इटेग्रेटेड इंटरप्यूपिलरी डिस्टेंस (आईपीडी) व्हील के साथ आएगा, जिससे इमेज क्वालिटी काफी बेहतर होगी और आखों को आराम भी मिलेगा। ओजो 500 विंडोज 10 मिक्स्ड रियालिटी सेटिंग को सपोर्ट करता है।

चीनी कंपनी Xiaomi ने गुरुवार को अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro लॉन्च कर दिया। इस फोन को दो वैरिएंट- 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है और इन दोनों ही वैरिएंट में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। ये फोन पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है। इस फोन को सितंबर में थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। 

शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगी इसकी बिक्री : Redmi Note 6 Pro की बिक्री शुक्रवार से ही फ्लिपकार्ट और mi.com पर शुरू हो जाएगी। इसके 4 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपए और 6 जीबी रैम वैरिएंट की कीमत 15,999 रुपए रखी गई है, लेकिन शुक्रवार की सेल में इसके दोनों ही वैरिएंट पर 1 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।

अमेजन से खरीदें Redmi 6 Pro

फ्रंट और रियर दोनों जगह होगा ड्युअल कैमरा : Redmi Note 6 Pro की खास बात ये है कि इसमें फ्रंट और रियर दोनों ही जगह ड्युअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके फ्रंट में 20+2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा, जो फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करेगा। वहीं रियर पैनल पर 12+5 मेगापिक्सल का कैमरा रहेगा और ड्युअल पिक्सल ऑटोफोकस और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आएगा।

6.26 इंच का मिलेगा डिस्प्ले : इस फोन में 6.26 इंच का फुल एचडी+आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1080X2280 है। इसके अलावा इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो 86% है, साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलेगा। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है।

No comments:

Post a Comment